
<span;>बहनों ने मचाया हरियाली तीज में धमाल।
<span;>श्री हरि सत्संग महिला समिति आगरा का हरियाली तीज महोत्सव अतिथि वन वाटर वर्क्स पर बहुत ही हर्ष उल्लास से मनाया गया। सदस्य महिलाओं ने चंदन लगाकर एक दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सुहाग के 16 श्रृंगार विभिन्न आइटम्स पर आधारित एक विशेष तंबोला खिलाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हरियाली तीज क्वीन प्रतियोगिता रही। तीज क्वीन का किताब श्रीमती कांता महेश्वरी को मिला सभी बहने अपनी पारंपरिक वेशभूषा लहंगा ओढ़नी वा साड़ी में नजर आई। सभी बहनों ने ग्रुप बनाकर प्रस्तुति दी।
<span;>संचालन श्रीमती रुचि अग्रवाल ने किया और समिति के प्रकल्प के बारे में बताया। श्रीमती सीमा बंसल ने सभी सदस्यों का स्वागत किया अंत में अध्यक्ष श्रीमती अंशु अग्रवाल ने धन्यवाद दिया।
<span;>कार्यक्रम में सुषमा,मधु,, रश्मि, मीनू, पुष्प लता, विजयलक्ष्मी, सोनिया, दर्शिका, स्नेह लता गरिमा, सीमा, उर्मिला, बबीता ,शिल्पा ,सपना आदि उपस्थित रही।